दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल
भवनाथपुर| थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटित घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना स्थानीय थाना मोड़ के समीप हुई जिसमें बाइक असंतुलित होकर पलट जाने भवनाथपुर निवासी अस्पताल के होमगार्ड के जवान छोटन सिंह 45 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने इलाज किया। घायलावस्था में छोटन सिंह ने बताया कि हम किसी काम से कर्पूरी चौक पर गए हुए,उधर से वापस होने के क्रम में थाना मोड़ के समीप बन रहे घर के पास फेंका हुआ ईंट के टुकड़ा पर बाइक असंतुलित होकर पलट गई। चिकित्सक ने बताया कि छाती और कमर में अंदरूनी गंभीर चोटें आयी हुई है। जबकि दूसरी घटना थाना क्षेत्र के सिंदुरिया के झोपड़पट्टी निवासी सुकन भुईंया के 12 वर्षीय बेटी नैना कुमारी चापाकल पर पैर फिसलने से मुंह के बल गिरने से बेहोश हो गई।