पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर पर गिरा ठनका दो महिलाएं झुलसीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रमना थाना क्षेत्र के चाना कला गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज गर्जना के साथ श्रवण राम के घर के ऊपर वज्रपात हुआ। इसमें श्रवण की 26 वर्षीय प|ी सीमा देवी मूर्छित हो गई। गांव में इलाज के बाद परिजनों ने सीमा को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने सीमा को खतरे से बाहर बताया। वहीं रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह निवासी अवधेश भुइयां की 20 वर्षीय प|ी सुजांती देवी शनिवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आकर घायल हो गई है। मौके पर परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रमना में भर्ती कराया है। परिजनों के मुताबिक सुजांती शनिवार के सुबह पशुओं को चारा देने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बेहोश हो गई थी। इधर हरादाग कला में शुक्रवार की रात ट्रांसफार्मर पर वज्रपात होने से कई घरों में लगे बिजली के उपकरण नष्ट हो गए।

खबरें और भी हैं...