रमना में बेमाैसम बारिश ने बढ़ाई परेशानी
रमना| प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार के शाम से हो रही रुक रुक कर हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को भी पूरे दिन हल्की बारिश होती रही। जिसके कारण प्रखंड कार्यालय व बैंक में अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम देखी गई। वहीं स्कूलों मे भी बच्चों की उपस्थित पर असर पड़ा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह के मुताबिक गुरुवार को 50.05 मिलीमीटर बारिश हुआ है। मार्च महीने में इतनी अधिक बारिश होना फसलों के हित में नहीं है। सिलीदाग निवासी व किसान धनंजय कुमार सिंह, मड़वनियां के बालजी प्रसाद सिंह, रोहिला के राजेश सिंह, बगौंधा निवासी परशु मेहता, परसवान के सतीश मेहता सहित कई किसानों ने बताया कि बेमौसम की बारिश से गेहूं, अरहर, टमाटर, आलू, सरसों, चना, मसूर, अलसी आदि के फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने सरकार से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।