पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनता दरबार में ग्रामीणों ने की धान खरीद की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई ने अपने कार्यालय में उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न जगहों से पहुंंचे ग्रामीणों ने अपनी- अपनी समस्याएं अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। अपर समाहर्ता ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया है।

जनता दरबार में धुरकी प्रखंड के कदवा गांव निवासी किसान जवाहर प्रसाद, भुनेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं सुदर्शन प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर धान क्रय केंद्र द्वारा धान नहीं खरीदे जाने की शिकायत किया है। वहीं अविलंब धान की खरीदी कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग निबंधित किसान हैं मगर अभी तक हमारे धान की खरीदारी धान क्रय केंद्र द्वारा नहीं की गई है तथा उनके मोबाइल पर एसएमएस भी नहीं आया है। धोबनी निवासी कुलदीप कोरवा ने आवेदन देकर नौकरी की गुहार लगाई। युवक ने कहा कि वह अनुसूचित जनजाति परिवार का सदस्य है तथा स्नातक तक पढ़ाई की है।

नौकरी के लिए कई बार आवेदन कर चूका हूं मगर कहीं भी नौकरी नहीं मिल सकी है। वहीं डंडई निवासी सहदेव राम ने नौकरी की गुहार अपर समाहर्ता से लगाई। इस प्रकार अन्य लोगों ने भी अपनी अपनी समस्या को लेकर जनता दरबार में आवेदन दिया।

ग्रामीणों की समस्या सुनते अपर समाहर्ता।
खबरें और भी हैं...