- Hindi News
- National
- Bansidhar Nagar News Villagers Submit 697 Applications 68 Settled Immediately
जनता दरबार मंे लगे काउंटर में ग्रामीणों ने जमा किए 697 आवेदन, 68 का हुआ तुरंत निपटारा
प्रखंड के नरही और भोजपुर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपायुक्त हर्ष मंगला भी मौजूद रहे। उक्त मौके पर जिला स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारियों कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आम जनों के समस्या के निदान के लिए विभाग बार काउंटर बनाए गए थे,ताकि यहां योग्य लाभुक संबंधित विभाग से लाभ लेने हेतु अपना आवेदन पत्र समर्पित कर बदले में अपना आवेदन की पावती रसीद प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम प्रखंड के नरही पंचायत में 11 बजे पूर्वाहन से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके बाद भोजपुर पंचायत के दहेडिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 697 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 68आवेदन को कार्यक्रम स्थल पर ही स्वीकृत प्रदान कर निष्पादित की गई। जबकि शेष आवेदन पत्र को जांच उपरांत स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 106 आवेदनों में कुल 88 आवेदन को स्वीकृत किया गया। वही आवास योजना में 212 आवेदन प्राप्त हुए ।नया राशन कार्ड बनाने हेतु खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को 118 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वही कूप निर्माण,, गढ़वाल निर्माण, चेकडैम निर्माण, पुलिया निर्माण एवं सूचना अधिकार के तहत मनरेगा में कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए। दिव्यांग पत्र बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को 7 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। नरही में चार दिवारी का एवं रास्ते के संबंध में शिक्षा विभाग को एक आवेदन पत्र प्राप्त हुए । कृषि एवं कल्याण विभाग को एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए। चापानल एवं शौचालय निर्माण हेतु पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को आवेदन प्राप्त हुए । वही कूप निर्माण, मुंडन घाट, श्मशान घाट,आंगनबाड़ी भवन, चेकडैम एवं नाली निर्माण हेतु 58 वित्त से आवेदन प्राप्त हुए। पशुपालन विभाग को भी एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुई। वही नरही में रास्ता निर्माण हेतु भूमि बिक्री के संबंध में ऑनलाइन रसीद काटने के संबंध में रेट कम करने के संबंध एवं दाखिल खारिज के संबंध में राजस्व विभाग को 18 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं अन्य मामलों में जैसे बिजली,रजिस्ट्र पुल निर्माण पथ निर्माण एवं आधार कार्ड हेतु नया पंजीयन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गगराई, निदेशक डीआरडीए ओनिल क्लेमेंट ओड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, सिविल सर्जन डॉ एन के रजक, जिला संपर्क पदाधिकारी अरुण उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी जहीर आलम,जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रसाद मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रमुख रविंद्र पासवान, जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी अरुणिमा इक्का, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि शंकर कुमार सिंह, कनीय अभियंता राजीव कुमार,जितेंद्र कुमार सीडीपीओ रीना साहू,अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, नरही पंचायत के मुखिया संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
बिजली से संबंधित शिकायत हेतु नहीं लगाए गए थे स्टॉल
जनता दरबार में अन्य विभागों के स्टॉल लगाए नजर आए परंतु बिजली विभाग का स्टॉल कहीं भी नजर नहीं आया । इस दौरान बिजली विभाग की शिकायत हेतु नरही पंचायत के युवक विवेक सोनी द्वारा डीसी से मिलकर अपनी बात को रखा। जब उपायुक्त हर्ष मंगला ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देने का प्रयास किया तो वहां बिजली विभाग के कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे। जिससे उपायुक्त नाराज होते दिखे। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि बिजली विभाग के खिलाफ तो खोज किया जा रहा है आखिर किस परिस्थिति में बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं हुए यह गंभीर विषय हैं।
जनता दरबार को संबोधित करते हुए उपायुक्त हर्ष मंगला ने कहा कि जनता दरबार में मुख्य रूप से पेंशन, राशन, आवास एवं स्वास्थ्य से संबंधित आवेदन प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा की जनता दरबार में प्राप्त आवेदन को ऑन द स्पॉट सॉल्व किया जाता है और शेष आवेदनों को 15 दिनों में डिस्पोजल करने का पदाधिकारियों के द्वारा लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि आपके पंचायत में ही आपका काम किया जा सके छोटे-छोटे कामों के लिए आप को प्रखंड कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। नरही पंचायत अंतर्गत सलसलादी निवासी प्रसाद चौधरी ने उपायुक्त को आवेदन देकर आंगनबाड़ी केंद्र में 6 माह से जबरन बंद किए गए ताला को खुलवाने का मान किया है। नरही पंचायत के अशोक सिंह, राम वृक्ष राम, राम सकल पासवान, विनय राम, मालती देवी, राममिलन पासवान आदि ने सिंहपुर, सलसलादी एवं मर्चवार गांव को लौंगा नदी में पुल के माध्यम से नरही पंचायत मुख्यालय से जोड़ने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने कहा कि लौंगा नदी पर पुल नहीं होने के कारण इन तीन गांव के ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय आने में काफी परेशानी होती है।