विशुनपुर ने जीता कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट
प्रखंड के गरबाँध ग्राम में यादव कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट समापन मौके पर विशुनपुर बनाम गरबांध के बीच मैच खेला गया। जिसमें विशुनपुर की टीम ने गरबांध टीम को 32 रनों से हराकर सीरिज पर कब्जा जमाया। विशनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी की जिसमें 16 ओवर में 123 रन बनाए। वही गरबांध की टीम 16 ओवर में 92 रन ही बना सकी। विशुनपुर की टीम बबलू कुमार 56 रन बनाकर मैन आफ द मैच बने। वहीं मैन ऑफ द सीरीज शरद कुमार को मिला। इस मौके पर विजेता व उपविजेता टीम को मुखिया सोहन उरांव विधायक प्रतिनिधि लालमोहन के द्वारा ट्रॉफी दिया गया। मौके पर मुखिया सोहन उरांव ने कहा कि खेलो से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। प्रत्येक युवाओं की उनकी जीवनी से सिख लेकर अपनी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र राम, उप मुखिया अवध चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, यादव कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट अध्यक्ष जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, कोषाध्यक्ष पारसनाथ यादव, सचिव हुल्लास यादव, दुखन पासवान, मुन्ना लाल यादव सुनील कुमार, सुरेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित करते लोग।