पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड सदस्याें ने मांगा बकाया मानदेय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवनाथपुर| शिव मंदिर परिसर में पंचायत समिति सदस्य सह वार्ड सदस्य संघ भवनाथपुर का बैठक प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर संघ के सभी सदस्यों ने एक स्वर में 40 माह के बकाया मानदेय भुगतान की मांग सरकार से की । साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों में प्रखंडों में मान सम्मान उपलब्ध कराने की मांग की साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आजीवन सम्मान जनक पेंशन उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग की गई। इस अवसर पर शशि दुबे उप मुखिया कैलान, पंचायत समिति सदस्य अखिलेश उरांव, मीना देवी, रीता देवी, विमला देवी, सरिता देवी, सर्वेश पासवान, वकील अंसारी, संजय चंद्रवंशी, राम लखन प्रसाद गुप्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...