- Hindi News
- National
- Kandi News Wife Chitra Dubey May Contest Elections To Fulfill Ajay Dubey39s Dreams
अजय दुबे के सपनों को पूरा करने के लिए पत्नी चित्रा दुबे लड़ सकती हैं चुनाव
विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिवंगत युवा नेता अजय दुबे की प|ी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने इस आशय की मंशा जाहिर की। दिवंगत युवा नेता की प|ी चित्रा दुबे ने कहा कि वे इस धरती पर नहीं रहे। लेकिन युवाओं के दिल के सपनों के प्रतीक अजय दुबे के मरने के बाद भी उनका नाम अमर है। युवाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले अजय दुबे की ख्याति आज भी बरकरार है। वे चाहते थे कि विधायक बनकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अन्य नेताओं से अलग हटकर बदलाव की बात करें। विकास की बात करें। युवाओं की बेरोजगारी दूर करें। बिजली व पानी की समस्या को दूर करें। हालाकि उनका सपना साकार नहीं हो सका। चुनाव की चिंता ने ही उनकी जान ले ली। आम जनों का विश्वाश व अजय दुबे के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। अजय दुबे को लेकर जनता के भरोसे की रक्षा के लिए उन्होंने जनता के बीच आने का संकल्प लिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पड़वा मोड़ कॉलेज पर वे 14 मार्च को कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। जबकि 15 मार्च को मझिआंव प्रखण्ड का दौरा कर लोगों की समस्याओं से रुबरु होंगी। इधर चित्रा दुबे ने अमर अजय व्हाट्स एप ग्रूप में भी लिखा है कि “मैं चित्रा दूबे स्व० अजय दूबे जी की प|ी, अपने पति के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए अपने क्षेत्र में जनता के बीच आ रही हूँ। मझिआँव, विश्रामपुर के सभी जनता से अनुरोध है कि मेरे इस कार्य को पूरा करने में आप सभी अपना सहयोग प्रदान करें। हमें विश्वास है कि आप सब हमारा सहयोग करेंगे।”