- Hindi News
- National
- Meral News Women Who Paid Better Contributions In Social Service Were Honored
समाज सेवा में बेहतर याेगदान देने वाली महिलाएं की गईं सम्मानित
प्रखंड के हासनदाग पंचायत भवन पर मुखिया दुखन चौधरी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा दिलीप खलखो विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं झामुमो नेत्री अनीता दत्त उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन प्रायोजक लोक समिति के अध्यक्ष राम इकबाल चौबे एवं सचिव रामा शंकर चौबे के सौजन्य से किया गया था।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी एवं शिक्षक संघ के नेता सीताराम चौबे ने डीएसपी दिलीप खलखो पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता दत्त महिला अवर निरीक्षक लूसी रानी कांग्रेस के नेता राजेश चौबे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ने मुखिया दुखन चौधरी के संरक्षण में महिला समिति के सदस्यों द्वारा पूर्व से शराबबंदी अभियान चलाकर शराबबंदी करने डायन प्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करने से प्रभावित होकर गढ़वा पुलिस के सौजन्य से राष्ट्र निर्माण के शक्ति को नमन लिखा हुआ शील्ड महिला समिति के अध्यक्ष आशा देवी मुखिया दुखन चौधरी एवं जनक विकास धारा के सचिव रामा शंकर चौबे को भेंट किया। उपस्थित महिलाओं को अपने संबोधन में डीएसपी ने आह्वान करते हुए शिक्षित समाज बनाने के लिए अपने को सहेजने की जरूरत पर बल दिया। इधर कार्यक्रम में विधिक जागरूकता गढ़वा के पीएलवी राम, एकबाल चौबे, गुरुदेव विश्वकर्मा ने भी डायन प्रथा बाल विवाह दहेज उत्पीड़न शराबबंदी को लेकर महिलाओं के बीच अपनी बातों को रख जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया बाल्मीकि चौबे तथा धन्यवाद ज्ञापन मुखिया दुखन चौधरी ने किया।
इस अवसर पर जिला परिषद राम नरेश चौधरी, राजेश चौबे, मानदेव बैठा, सीताराम चौबे, एसआई लूसी रानी, एएसआई अशोक सिंह, आशा देवी सहित लोगों ने अपने अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर बृजराज चौबे, तीर्थराज चौबे, यासीन अंसारी, कोमल चौधरी, विवेकानंद चौबे, अर्जुन यादव, संतोष चौधरी, गुलबास अंसारी, सुरेंद्र चौधरी, मानदेव चौधरी, पार्वती देवी, बसंती देवी, तेतरी देवी, राधिका देवी, सूर्य पतिया देवी, सोनिया देवी, तेतरी देवी, सूर्यवंशी देवी सहित काफी संख्या में महिला व प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
महिला दिवस पर सम्मानित करते मुख्यालय डीएसपी व अन्य।