पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डंडई में मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेराल | डंडई थाना क्षेत्र के सुअरजंघा गांव निवासी श्याम किशोर सिंह बुधवार को मोटरसाइकिल से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल श्याम किशोर को उसके परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में लाया गया जहां डॉक्टर कुश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल श्याम किशोर के परिजनों ने बताया कि बुधवार को करीब 1:00 बजे वह गांव में ही एक व्यक्ति से मिलने गया था इसी क्रम में अनियंत्रित हो जाने के कारण मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। चिकित्सक के अनुसार श्याम किशोर को अंदरूनी चोट लगी।
खबरें और भी हैं...