पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाेली लगने से युवक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा शहर के टंडवा टांड़ी पर मोहल्ला स्थित गढ़वा-रंका सड़क मंे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को होली खेलने के दौरान अचानक गोली चलने से सन्नाटा छा गया। वहीं सड़क पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 निवासी मोतीलाल महतो के पुत्र अर्जुन कुमार गिर पड़ा। घायल अर्जुन कुमार को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है। गोली अर्जुन के पेट के निचले हिस्से में बाईं तरफ लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन मंे जुट गई है। इधर इस संबंध मंे इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हुआ यूं की होली के दिन युवकों की टोली रंग व अबीर मंे सराबोर मस्ती मंे झूम रहे थे। इसी दौरान गोली चली। बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपने कमर मंे पिस्टल छुपा कर रखा हुआ था। इसी बीच किसी तरह पिस्टल से गोली चल गई।

खबरें और भी हैं...