युवा शक्ति संघ की बैठक आज
रामनवमी पूजा को लेकर युवा शक्ति संघ रंका मोड़ की बैठक शनिवार को होगी। इसकी जानकारी देते हुए संघ के संरक्षक अशोक कुमार मधेशिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी पूजा के अवसर पर रंका मोड़ पर युवा शक्ति संघ द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है।
भंडारा में राम भक्त प्रसाद भी ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संघ का स्थापना वर्ष 2016 में किया गया था। स्थापना काल से रामनवमी के दिन भंडारा का आयोजन किया जाता है।