पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhwa News Youth Power Association Meeting With Ramnavmi Sunny Becomes President

रामनवमी काे लेकर युवा शक्ति संघ की बैठक, सनी बने अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को युवा शक्ति संघ रंका मोड़ गढ़वा के तत्वावधान में आवश्यक बैठक की गई। बैठक शंकर प्रसाद केसरी उर्फ राजू केसरी के रंका मोड़ स्थित प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक मधेशिया ने किया। जबकि संचालन वेदप्रकाश पटवा ने किया। बैठक में आगामी रामनवमी 2020 के सफल आयोजन के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सनी केसरी को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि शंकर प्रसाद केसरी उर्फ राजू केसरी काे उपाध्यक्ष, मिंटू मधेशिया को सचिव, रविंद्र कुमार गुप्ता को उपसचिव, दिलीप कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार सिंह को उप कोषाध्यक्ष, शंकर कुमार गुप्ता को महामंत्री, रूपेश कुमार को संगठन मंत्री, अशोक मद्धेशिया, विनोद कुमार गुप्ता, नंदकुमार सिंह, शाहिद खान, चंद्र भूषण सिन्हा, वेद प्रकाश पटवा व दिवाकर कुमार को संरक्षक, अमित रंजन को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावे अनूप चंद्रवंशी व बबलू केशरी को सदस्य बनाया गया।

खबरें और भी हैं...