पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News 12 Mm Rain With Strong Roaring Winds Traveling At A Speed Of 15 Km

तेज गर्जन के साथ 12 मिमी बारिश, 15 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते दो दिनों से शहर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। इसका असर गुरुवार को पूरे दिन देखने को मिली। जहां दिनभर बादल उमड़ते घूमड़ते रहे। वहीं दोपहर 12 बजे बाद तेज गर्जन के साथ मूलाधार बारिश हुई। इस दौरान 15 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा भी चली। अाधेे घंटे तक बारिश होती रही। वहीं कुल 12 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। मौसम में अाए इस बदलाव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 92 तथा न्यूनतम 72% रही है। तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का बढ़ता असर दिखा। दारीसाई स्थित मौसम विभाग की मानें तो हाल के वर्षों में पहली बार मार्च के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर बरकरार है।

असमय झमाझम बारिश से सभी वर्ग प्रभावित, फसलों पर असर

घाटशिला| असमय हाे रहे झमाझम बारिश ने सभी वर्ग के लाेगाें काे क्षति पहुंचाया है। गत तीन दिनाें से रूक रूक कर हाे रहे बारिश अाैर खराब माैसम के कारण दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लाेगाें का राेजगार से वंचित हाेना पड़ा है। बारिश के कारण ये मजदूर जिन कार्याे में जुट कर मजदूरी कमाया करते थे। उन्हें ईट भट्ठा, भवन निर्माण कार्य, ट्रक अादि के संचालन ठप रहने से मजदूराें काे राेजगार से वंचित रहना पड़ रहा है। व्यवसायियों काे भी काफी क्षति हुई है। मिट्टी निर्मित ईट व्यवसाय काे लगातार हाे रहे असमय बारिश ने काफी क्षति पहुंचाई है। बारिश से कच्चे ईट मिट्टी में गिर कर धरासाई हाे गए है। इससे अाने वाले दिनाें में मिट्टी निर्मित ईट के महंगे हाेने की अाशंका है। जिससे गृह निर्माण अाैर अन्य कार्याे पर असर पड़ेगा।


फसलाें में बीमारी फैलने के अनुमान

बारिश से गेहूं, सरसाे, अालू की तैयार फसलाें में फफूंदी अाैर सड़न लगने के अनुमान है। इसके अलावा विभिन्न हरी सब्जी की फसल में भी तरह तरह के बीमारी फैलने के अनुमान लगाया जा रहा है। लगातार बारिश से खेताें में असमय बारिश पानी का जमाव हाे गया है। इससे अालू की फसल काे भी काफी क्षति के अनुमान लगाए जा रहे है। सब्जी के फसल काे क्षति पहुंचने से बाजार में हरी सब्जी के दाम में उछाल अाएगा। गुरूवार काे हुए बारिश से क्षेत्र में खेताें अाैर मैदानाें में काफी पानी का जमाव देखा गया। बांधडीह के 55 वर्षीय किसान मुचीराम भूमिज ने बताया कि उन्हाेंने अपने जीवन में कभी भी मार्च माह में लगातार इतने बारिश हाेते नहीं देखा था। इस बार जितनी बारिश मार्च माह में हुई है वह सही मायने में खेती से ले कर हर क्षेत्र काे क्षति पहुंचाएगी। माैसमी खेती के दाैरान लगातार बारिश की जरूरत हाेती है। लेकिन उस दाैरान कम बारिश हाेने से धान की खेती काे काफी क्षति पहुंचती है।

इधर...दिहाड़ी मजदूरों को नहीं मिल रहा काम

खबरें और भी हैं...