पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर 61 ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गालूडीह | झाड़ग्राम के निगोरिया स्थित सीआरपीएफ कैैंप में गुरुवार को 81वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 61 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि 169 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्याम सुंदर जाटव ने कहा रक्तदान से लोगों की जिन्दगी बचती है। शरीर मे ज्यादा आयरन की मात्रा से लीवर पर दबाव पड़ता है, लेकिन रक्तदान से आयरन की मात्रा बैलेंस हो जाती है। इसके अलावा हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। शिविर में डॉ पियाली साहू, वीरेश्वर साहा, डॉ वी विद्या सहित सीआरपीएफ की 66 वाहिनी, 165 वाहिनी, 169 वाहिनी और 207 कोबरा बटालियन के जवान मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...