पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Galudih News 65 Teams Performing Kirtan At Half An Hour Interval In 9 Temples Of Galudih

गालूडीह के 9 मंदिरों में अाधे घंटे के अंतराल पर 65 टीम कर रही कीर्तन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरूवार काे दारीसाई स्थित नवकुंज मंदिर परिसर में नाै दिनाें तक चलने वाले नवकुंज में कीर्तन शुरू हो गया। यहां के 9 मंदिरों में 65 कीर्तन टीम अाधे अाधे घंटें के अंतराल पर कीर्तन कर रहे हैं। कीर्तन सुनने के लिए दूर दराज से काफी संख्या में भक्तगण पहुंचें है। यहां भारी बारिश के बाद भी भक्तों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा था। कीर्तन का शुभारंभ गालूडीह रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा विनय दास ने किया। इस दौरान बाबा विनय दास से अाशीष लेने के लिए भक्त जुटे रहे। यहां झारखंड के अलावे बंगाल तथा अोड़िशा से भी भक्तगण जुटे थे। गुरूवार की दाेपहर काे हुई भारी बारिश के कारण नवकुंज मंदिर के प्रवेश द्वार के पास कीचड़ हाे गया है। जिससे श्रद्धालु काे अाने जाने में परेशानियाें का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर झारखंड, पश्चिम बंगान व अाेड़िशा तीन राज्याें के सैकड़ाें भक्तगण जुटे थे। वहीं सुरक्षा काे लेकर पुलिस कैंप भी बनाया गया है। जहां पर महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। यहां पर 30 से अधिक दुकानें लगायी गयी है।

कीर्तन सुनने दूर दराज से काफी संख्या में पहुंच रहे भक्तगण

नवकुंज मंदिर में कीर्तन प्रस्तुत करते।

गालूडीह : कीर्तन का प्रवेश द्वारा में जमा कीचड़।

जिस स्थान पर हाईवे किनारे नवकुंज हो रहा है वहां फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस वजह से वहां एक लेन के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बारिश के बाद एनएच 18 पर वाहनाें की जाम लग गयी। एक अाेर फाेर लेन निर्माण का काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी अाेर एनएच पर जलजमाव के कारण वाहनाें काे अाने जाने में परेशानी हाे रही थी। कीर्तन के दाैरान श्रद्धालुअाें के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
खबरें और भी हैं...