पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एकलव्य में नामांकन को 817 ने दी प्रवेश परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटशिला | घाटशिला प्रखंड के दाे परीक्षा केंद्रों पर रविवार काे एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा का अायाेजन किया गया। जेसी स्कूल परीक्षा केंद्र में मुसाबनी अाैर डुमरिया प्रखंड के 468 बच्चाें के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्र पर कुल 436 बच्चाें ने परीक्षा दिया। जबकि 32 बच्चे अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्राधीक्षक प्रधानाध्यापिका चैताली नाथ अाैर दंडाधिकारी सीअाई पंकज कुमार थे। परीक्षा नियमबद्ध तरीके से संपन्न कराई गई। घाटशिला में दूसरा परीक्षा केन्द्र मारवाड़ी िहन्दी प्लस टू विद्यालय को बनाया गया था। इस परीक्षा केन्द्र पर घाटशिला प्रखंड के कुल 432 बच्चाें में 47 बच्चे अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्राधीक्षक प्रधानाध्यापक विपिन सिंह अाैर दंडाधिकारी बीएअाे पतित पावन घाेष थे। प्रधानाध्यापक विपिन सिंह ने बताया कि कक्षा 6, 7 अाैर 8वी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का अायाेजन किया गया था।
खबरें और भी हैं...