रेलवे एक्ट के तहत 9 हिरासत में, जुर्माना अदा कर छूटे
घाटशिला | अारपीएफ की अाेर से गुरूवार काे घाटशिला रेलवे स्टेशन व अाने जाने वाली ट्रेनाें में विशेष अभियान चलाया गया। अारपीएफ के प्रभारी निरीक्षक दयानंद प्रसाद ने बताया अभियान में कुल 9 लाेगाे काे हिरासत में लिया गया। इनमें 2 किन्नर, 3 व्यक्ति काे दिव्यांग बाेगी में यात्रा करते व 4 व्यक्ति काे महिला बाेगी में यात्रा करते हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए सभी अाराेपी काे टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेल मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां जुर्माना वसूलने के बाद सभी अाराेपियाें काे छाेड़ दिया गया।