पिकअप वैन की चपेट में अाने से 2 साल की बच्ची की माैत
बहरागाेड़ा | बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बाघराचुड़ा गांव में एक अज्ञात पिकअप वैन के चपेट में अाने से 2 वर्षीया प्रमिला भालू की माैत हाे गई। घटना शुक्रवार की सुबह 7 बजे की है। बताया जाता है कि राजू भालू की 2 वर्षीय बेटी घर से निकलकर जा रही थी। इस बीच पिकअप वैन पीछे करने के दौरान बच्ची उसकी चपेट में अाने से गंभीर रूप से जख्मी हाे गई। उसके सिर पर गंभीर चाेट लगी थी। परिजन बच्ची को बारीपदा ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम ताेड़ दिया।