पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Galudih News A Young Woman Who Had Gone To The Pond Suddenly Had An Epileptic Attack Drowned By Drowning

तालाब गई युवती काे अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, डूबने से माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटशिला |तामकपाल के ग्रामप्रधान सुकलाल टुडू की पुत्री रूपाली टुडू (20) की शनिवार काे घर के निकट तालाब में डूबने से माैत हाे गई। जानकारी के अनुसार सुकलाल टुडू की छाेटी बेटी रूपाली किसी काम से घर के निकट स्थित तालाब गई थी। इसी क्रम में मिर्गी का दाैरा पड़ने से वह पानी में गिर गई। जब तक घटना की सूचना लाेगाें काे हुई तब तक रूपाली टुडू की सांस उखड़ चुकी थी। ग्रामीणाें से सूचना मिलने पर मृतक के परिजनाें तालाब पहुंचे और शव काे निकाल कर घर ले गए। घटना की सूचना परिजनाें द्वारा घाटशिला पुलिस काे नहीं दी गई।
खबरें और भी हैं...