- Hindi News
- National
- Ghatsila News Advancement Of Nation And Society Is Possible Only With Women Ruby
राष्ट्र व समाज की उन्नति महिलाओं से ही संभव : रुबि
मऊभण्डार महिला समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन रविवार को समिति कार्यालय में हुई। अध्यक्ष आरती दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान को लेकर चर्चा की गई। महासचिव रुबि सिंह ने कहा कि समाज का विकास महिलाओं के समान भागीदारी से ही सम्भव हैं। नारी ही समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं। किसी भी राष्ट्र की तरक्की वहां के महिलाओं की तरक्की से ही जुड़ा होता हैं। रूबी सिंह ने सभी को महिलाओं के विधिक अधिकार से भी अवगत कराया। कहा कि महिलाओं के लिए अलग से एक दिन तय करने के बजाए हर दिन को महिला दिवस के रूप में मनाने की जरूरत हैं। इस अवसर पर महिला समिति की सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर किरण कुमारी, सुमन दत्ता, पोलोमी भट्टाचार्य, प्रमिला नारायण, अपूर्वा सोनी, अंजना देवी आदि थीं।
नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमता : अरविंद
चाकुलिया | चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रविवार को नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ओझा एवं नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार ने सफाई कर्मी महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया। ईओ ओझा ने कहा कि नारी सशक्तीकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं। आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही
है। नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। मौके पर सिटी मैनेजर प्रभात मिंज, मोनिस सलाम, जेई लखिंदर महाली, देवानंद सिंह आदि थे।
एक दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएं देतीं महिला समिति की सदस्य।
सफाई कर्मी काे साड़ी देकर सम्मानित करते जनप्रतिनिधि।