पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Any Place Can Be Achieved Through Struggle And Hard Work Jamuna Tudu

संघर्ष और मेहनत से किसी भी मुकाम को किया जा सकता है हासिल : जमुना टुडू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घाटशिला महाविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री लेडी टार्जन जमुना टुडू अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुई। कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट मुनमुन दास ने भी शिरकत की। मुख्य आमंत्रित के रूप में प्रशिक्षु आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को भी शामिल होना था, परंतु प्रशासनिक व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने होली की छुट्टी के बाद कॉलेज आने को कहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मनदीप एंड ग्रुप के स्वागत गान के साथ हुआ। डॉ नरेश कुमार और डॉ डीसी राम ने अतिथियों का स्वागत महाविद्यालयी परंपरानुसार पौधा देकर किया। स्वागत वक्तव्य डॉ नरेश कुमार ने दिया। छात्र प्रतिनिधि फुदन और सुपाई ने गुलदस्ता देकर जमुना टुडू को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. सोमा सिंह, डॉ कंचन सिन्हा, प्रो. डेजी सेवा, प्रो. मीनू सिंह ने भी अपने वक्तव्य रखे। एडवोकेट मुनमुन दास ने महिलाओं से संबंधित कानूनी पहलू पर अपना विचार रखा। जमुना टुडू ने अपने जीवन का अनुभव विद्यार्थियों के साझा की। उन्होंने बताया कि संघर्ष और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इंदल पासवान ने कुछ महिलाओं से संबंधित कविता पाठ किया और कार्यक्रम का संचालन भी किया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ डीसी राम ने किया। मौके पर प्रो. प्रतीक्षा मंजरी पातर, मोहन लाल टुडू, मंजीत सिंह, राहुल दत्ता, बबलू मुर्मू, अर्जुन भुइंया, मधुमिता आदि मौजूद थीं।

नारी भारतीय संस्कृति की केंद्र बिंदु हैं : प्राचार्य

बहरागाेड़ा | बड़शाेल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्राचार्य डॉ आरके सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान परिवार और समाज के विकास में नारियों की भूमिका विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियाें ने हिस्सा लिया। शिक्षक गौतम रस्तोगी ने विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिकाल से ही महिलाओं ने परिवार और समाज को सुदृढ़ बनाने में योगदान दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ ही संगीत शिक्षिका ज्योति मिश्रा के निर्देशन में नारी शक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जयश्री गोप, देबा बेसेरा, राहुल मांडी, भौमित्री ने भाषण दिया। जबकि लक्ष्मी सीट, शशि कांत महतो आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके सिंह ने कहा कि नारियां भारतीय संस्कृति की केंद्र बिंदु रही हैं। दुख इस बात है कि उनकी सफलता को पुरुष समाज पचा नहीं पा रहा है। जिसके कारण भेदभाव, शोषण, हिंसा, उत्पीड़न, भ्रूणहत्या, दहेजप्रथा, बलात्कार आदि की घटनाएं हो रही हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं बन रहीं स्वावलंबी

पौधा देकर आमंत्रित सदस्यों का किया गया स्वागत

गालूडीह | रविवार काे कृषि विज्ञान केंद्र दारीसाई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर घाटशिला प्रखंड के विभिन्न गांवों से 25 महिलाएं भाग ली थीं। महिलाअाें को देश में स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महिलाअाें के स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण कर महिलाएं घर में मशरूम व फूलों की खेती कर सकती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि, विद्यार्थी व अन्य।
खबरें और भी हैं...