पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जैक बाेर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | माध्यमिक और इंटर की परीक्षा संपन्न हो गई। अब उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की बारी है। पूर्वी सिंहभूम जिले में इसके लिए कुल 7 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मैट्रिक के चार अाैर इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मूल्यांकन कार्य 17 मार्च से शुरू हाे जाएगा। मूल्यांकन कार्य को करीब 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। मूल्यांकन कार्य में कौन-कौन शिक्षक लगेंगे, इससे संबंधित नियुक्ति पत्र जैक की अोर से जारी किया जाएगा। बाेर्ड ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा है।
खबरें और भी हैं...