बाबा बासुकीनाथ के रात्रि जागरण का भव्य आयोजन
सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षकाें काे काेराेना से बचने की मिली जानकारी
गालूडीह | शनिवार काे गालूडीह बीआरसी भवन में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 9 विद्यालय के शिक्षक उपस्थित हुए। मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी केशव प्रसाद, मोहनिया पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह उपस्थित थे। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट की कमी थी, शिक्षकाें काे दो दिन का समय दिया गया है। इस दाैरान शिक्षकाें काे काेरोना वायरस के बारे में जानकारी दी गई।
मुसाबनी | श्री बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा समिति केे तत्वावधान में शुक्रवार देर रात अग्रसेन भवन में श्रीश्री बाबा बासुकीनाथ का दशम रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोलेनाथ की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई। बाबा बासुकीनाथ का भव्य दरबार सजाया गया और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घाटशिला, जादूगोड़ा, जमशेदपुर, धालभूमगढ़, चाकुलिया, गालूडीह आदि जगहों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। सामूहिक महाप्रसाद में हजारों लोगों ने बाबा बासुकीनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। रात को बाबा की महाआरती के साथ इसका समापन हुआ। कोलकाता के गायक पवन शर्मा, रोहित शर्मा उर्फ जिम्मी एवं धनबाद के गायक पंकज मोदी द्वारा बाबा बासुकीनाथ पर आधारित भजन से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आयोजन में इन्होंने दिया योगदान श्रीबाबा बासुकीनाथ युवा समिति के विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, अमित गुप्ता आदि थे।