भूत ब्रदर्स ने जेएससी खड़ियासाईं टीम को 1-0 से किया पराजित
मुसाबनी | रविवार को गोहला पंचायत के फूलझरी खाड़ियासाई में सागुन जात्रा स्पाेर्ट्स क्लब फुलझरी की ओर से तीन दिवसीय कपड़ा गेंद एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कपड़ा गेंद प्रतियोगिता में कुल 32 टीम भाग लिए थे। जिसमें फाइनल खेल भूत बदर्स बनाम जेएससी खाड़ियासाई के बीच खेला गया। जिसमें भूत ब्रदर्स ने खाड़ियासाई को 1-0 गोल से हराया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 30 किलो पोल्ट्री साथ में 10 किलो चावल, द्वितीय स्थान वाले को 25 किलो पोल्ट्री और 25 किलो चावल, तृतीय पुरस्कार में 15 किलो पोल्ट्री व 8 किलो चावल, चौथा स्थान पाने वालों को 10 किलो पोल्ट्री और 8 किलो चावल देकर पुरस्कृत किया गया। इस बीच बच्चों के लिए मेंढ़क रेस, 100 मीटर दौड़ बिस्किट रेस एवं बच्चियों के लिए 100 मीटर दौड़, अंदर बाहर, चप्पल रेस महिलाओं के लिए चेयर रेस, बंब ब्लास्ट आदि खेलकूद का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू, विशिष्ठ अतिथि के रूप में गोहला पंचायत के मुखिया नानी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य हरिपद भकत, दशरथ मार्डी आदि उपस्थित थे।
खिलाड़ियों संग फोटो खिंचवाते जिप सदस्य।