आसनबनी साल जंगल में पेड़ से टकराई बाइक, चालक की माैत
गणेश मांडी का शव।
गुड़ाबांदा | थाना क्षेत्र के मुड़ाकाटी आसनबनी साल जंगल में पुलिस ने काड़ागाईशोल गांव के एक युवक का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान गणेश मांडी (25) वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घाटशिला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार गणेश 7 मार्च की देर रात करीब 9 बजे अपने घर से खाना खाकर बाइक संख्या - जेएच 05 बी 6377 से निकला था। मृत गणेश के पिता सावना मांडी द्वारा पूछने पर वह कुछ नहीं बताया। बाइक लेकर चला गया। रविवार की सुबह गांव के एक युवक ने सूचना दी कि गणेश की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है। थाना प्रभारी भैयाराम उरांव ने बताया कि पिता के लिखित बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल की जांच से पता चला कि तेज गति से गाड़ी चला रहा होगा। जंगल होने के कारण पेड़ से टकरा गया। उसके चेहरे और नाक में चोट लगी थी। मृत गणेश हेलमेट नहीं पहना था। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।