दावत के लिए घाटशिला टाउन हाॅल की बुकिंग शुरू
घाटशिला | जिला परिषद द्वारा घाटशिला टाउन हाॅल की बुकिंग शादी अाैर अन्य दावत के लिए प्रारंभ कर दी गई है। टाउन हाॅल की बुकिंग के लिए लाेगाें काे फिलहाल जिप अध्यक्ष के नाम अावेदन के साथ एक दिन का किराया 15 हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने बताया कि फिलहाल टाउन हाॅल काे निविदा पर किसी एजेंसी या संस्था काे नहीं दिया गया है। इस लिए लाेग दावत या अन्य कार्यक्रम के लिए जिप अध्यक्ष के नाम अावेदन अाैर शुल्क जमा कर प्राप्त कर सकते है। अावेदन पर स्थानीय जिप सदस्य की अनुशंसा अनिवार्य होगी।