- Hindi News
- National
- Ghatsila News By Stealing The Police The Accused Of Theft Surrendered In Court Jail
पुलिस को चकमा देकर चोरी के अारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, जेल
घाटशिला | मुसाबनी थाना क्षेत्र के ऊपरबांधा में गत दिनों हुई चोरी के मामले में अारोपी गणेश भकत ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुशीला सोरेंग की अदालत में शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर सरेंडर कर दिया। उसेे न्यायिक हिरासत में लेकर जेेल भेज दिया गया। ऊपरबांधा निवासी गौरमोहन आदित्य के घर में गत दिनों चोरी हुई थी। इस मामलेे में पीड़ित के बयान पर थाना कांड संख्या 16/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने दो दिनों पूर्व इस घटना में शामिल दो अारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गणेश फरार चल रहा था।