बहरागोड़ा में दिव्यांगाें को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को मेंगा कैंप आज
समावेशी शिक्षा योजना के तहत जिले के दिव्यांगाें को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से 12 से 26 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 12 मार्च को बहरागोड़ा से हाेगी। अभियान की तैयारी के सिलसिले में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए डीसी ने विभाग के अधिकारियों को कहा है कि कैंप में आने वाले दिव्यांग को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जाए। सेनीटाइजर के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी आदेश डीसी ने दिया। डीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद व जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार को आदेश दिया कि दिव्यांगों के निबंधन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया जाए, ताकि पंजीकरण के काम में आसानी हो।
प्रखंडवार तिथि बहरागोड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र में 12 मार्च को, चाकुलिया के केएनजे विद्यालय परिसर में 13 मार्च, धालभूमगढ़ प्रखंड संसाधन केंद्र में 14 मार्च को, गुड़ाबांधा ज्वाला कांट विद्यालय परिसर में 16 मार्च को, डुमरिया पीएचसी के समीप 18 मार्च को, मुसाबनी प्रखंड संसाधन केंद्र में 19 मार्च को, घाटशिला के जगदीश चंद्र हाई स्कूल परिसर में 20 मार्च को, पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में 21 मार्च को, पटमदा जल्ला प्रखंड संसाधन केंद्र में 23 मार्च को, बोड़ाम उमवि में 24 मार्च को व सीएस केंद्र जमशेदपुर में 26 मार्च को मेंगा कैंप।