- Hindi News
- National
- Ghatsila News Celebrated In Chengjheda And Phuldungari Dishame Baha Baenga
चेंगजाेड़ा अाैर फूलडूंगरी में मनाया दिशाेम बाहा बाेंगा
घाटशिला के चेंगजोड़ा स्थित खेरवाल दिशोम जाहेरथान में मंगलवार काे दिशोम बाहा बोंगा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। नायके गोपीनाथ मुर्मू ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना की। पश्चिम बंगाल से आए सैलानियों ने भी बाहा बोंगा कार्यक्रम में शामिल हाे कर पर्व का लुत्फ उठाया। पूजा के उपरांत लाेगाें के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर एक दर्जन बाहा नृत्य मंडलियों ने बाहा नृत्य प्रस्तुत किया। जाहेरथान के अध्यक्ष कुनाराम मुर्मू ने बताया कि जनजातीय समाज का प्रकृति से गहरा लगाव और जुड़ाव रहा है।जाहेर है तो जल ,जंगल ,जमीन सुरक्षित है । आने वाली पीढ़ी प्रकृति का सम्मान करना सीखें। मौके पर जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख हीरामणि मुर्मू, प्रो इंदल पासवान, डॉ भगान हेंब्रम, शांखो मुर्मू, ईश्वर हांसदा, गौरांग बेसरा, रामसाय सोरेन, मंगल मुर्मू, फागू सोरेन, सुदाम मुर्मू, आकाश सोरेन सहित सैकड़ाें की संख्या में लाेग शामिल थे।
चाकुलिया | चाकुलिया प्रखंड स्थित विरदोह गांव में मंगलवार को बाहा बोंगा पर्व मनाया गया। जाहेरथान में पुजारी मतिला मुर्मू ने मरांगबुरू जाहेर आयो की पूजा-अर्चना की। फिर मुर्गे की बलि दी। संथाल समाज के लोगों ने मरांगबुरू की पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली एवं रोग से दूर रखने की प्रार्थना की। मौके पर राम मुर्मू, बबलू मुर्मू, प्रेमचंद मुर्मू, उदय मुर्मू, विप्लव मुर्मू आदि उपस्थित थे।