पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीडीएसएल इंटर काॅलेज के सचिव-ट्रस्टी पर शिकायतवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीडीएसएल महिला काॅलेज के सचिव ने एसएन जैन की अाेर से सिविल जज की अदालत में बलदेव दास संतलाल चैरिटी ट्रस्ट, शिवरतन अग्रवाल, बीडीएसएल महिला इंटर काॅलेज व अानंद अग्रवाल के खिलाफ शूट अाॅफ डिक्लेरेशन एंड इंजक्शन फाइल किया गया है। बीडीएसएल डिग्री काॅलेज के सचिव एसएन जैन ने बीडीएसएल महिला काॅलेज की जमीन काे गलत तरीके बलदेव दास संतलाल चैरिटी ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवरतन अग्रवाल द्वारा बीडीएसएल महिला इंटर काॅलेज काे गलत तरीके से लीज पर देने का अाराेप लगाया है। बाद में लीज काे बीडीएसएल महिला इंटर काॅलेज की अाेर से रजिस्टर्ड करवा लिया गया है। इस रजिस्टर्ड लीज के अाधार पर पूर्व में बीडीएसएन महिला इंटर काॅलेज के सचिव अानंद अग्रवाल ने बीडीएसएल महिला काॅलेज के सचिव काे पत्र साैंपकर उनकी रजिस्टर्ड लीज की भूमि काे खाली करने का अनुराेध किया था।

यह है मामला

बीडीएसएल चैरिटी ट्रस्ट की ओर से महिला काॅलेज की स्थापना की गई थी। 1982 में इसे रांची विवि से अस्थायी मान्यता दी गई। 19 जून 1982 काे संतलाल अग्रवाल की प|ी मान्ना देवी द्वारा ट्रस्ट की स्थापना की गई। इसमें संतलाल अग्रवाल और उनके बेटे श्यामसुन्दर अग्रवाल काे ट्रस्टी बनाया गया। महिला काॅलेज की स्थापना के लिए संतलाल अग्रवाल ने 1.11 एकड़ जमीन (थाना नंबर 119, प्लाॅट नंबर 802, खाता नंबर 165) ट्रस्ट काे दान की। इसके बाद 1.12 एकड़ जमीन (थाना नंबर 119, प्लाॅट नंबर 803, खाता नंबर 27) ट्रस्ट के नाम से खरीदी गई। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने 7 जनवरी 1985 काे ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 17 अगस्त 1996 काे संत लाल अग्रवाल का निधन हाे गया। इसके उपरांत काॅलेज के गर्वनिंग बाॅडी के फैसले के अालाेक में बीडीएसएल चैरिटी ट्रस्ट महिला काॅलेज के दाेनाें भूमि डीड से ट्रस्ट का नाम हटाकर बीडीएसएल महिला काॅलेज करवा दिया गया।

खबरें और भी हैं...