पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Corona Will Not Cancel Exam Students Will Be Able To Give Exam By Wearing Mask

कोरोना के चलते रद्द नहीं होगी परीक्षा मास्क पहनकर विद्यार्थी दे सकेंगे एग्जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के चलते कोल्हान विश्वविद्यालय में परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी। यदि कोई विद्यार्थी मास्क लगा कर परीक्षा देना चाहता है, तो इसकी अनुमति दी जाएगी। यह गाइडलाइन कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी की गई है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणि ने बताया- सभी परीक्षा केंद्रों पर सेिनटाइजर की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। शौचालयों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यदि परीक्षार्थी को किसी तरह की परेशानी होती है तो तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था करनी होगी। कोरोना को देखते हुए विषयवार छात्रों की संख्या को छांटा गया है, ताकि परीक्षार्थियों की संख्या कम हो सके। परीक्षाओं के लिए कई उड़नदस्ता का गठन किया गया है। एक टीम में दो शिक्षकों को रखा गया है। अगर किसी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो वे प्रिंसिपल से संपर्क कर परेशानी दूर कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...