- Hindi News
- National
- Ghatsila News Crowd Of Devotees Gathered At Panchamratri Harinam Sankirtan In Kumdashol Village
कुमड़ाशोल गांव में पंचमरात्रि हरिनाम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
डुमरिया | डुमरिया के ग्रामीणों द्वारा कुमड़ाशोल गांव के शिव मंदिर प्रांगण में होली पर पंचमरात्रि हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन 9 मार्च को शुरू हुआ। 14 मार्च को पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन होगा। इस संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के नित्यानंद गौरहरि महिला संकीर्तन सम्प्रदाय, सिंगाघाई, राधाकृष्ण महिला संकीर्तन सम्प्रदाय, चांदाबिला, पश्चिम मिदनापुर, नित्यानंद महिला संकीर्तन सम्प्रदाय झाड़ग्राम, कृष्ण राधिका महिला संकीर्तन सम्प्रदाय ,पश्चिम मिदनापुर, श्रीश्री निताई गौर संकीर्तन सम्प्रदाय पश्चिम मिदनापुर तथा नित्यानंद संकीर्तन सम्प्रदाय राजपाड़ा, झाडग़्राम की संकीर्तन दलों शामिल हुए हैं। कीर्तन सुनने के लिए रोज सैकड़ाें महिला पुरुष मंडप में पहुंच रहे हैं। 14 मार्च की रात नदिया के धुबुलिया के गायिका मामनी दास अधिकारी द्वारा पदावली गायन का आयोजन किया जाएगा।