पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Customers Create Ruckus Due To Non Availability Of Gas Cylinders Complaint To Sdo

गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर ग्राहकों ने मचाया हंगामा, एसडीअो से शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटशिला | होली के पूर्व रसोईगैस संकट के कारण उपभोक्ताअों में अाक्रोश हैै। रविवार को गैस लेने के लिए सैकड़ों ग्राहक काशिदा गोदाम पहुंचें पर उन्हें गैस नहीं मिला तो हंगामा शुरू कर दिया। बाद में उपभोक्ताअों ने एसडीअो अमर कुमार से भी शिकायत की। एसडीअो ने जांच के अाश्वासन दिए हैं। इधर धालभूम गैस सर्विस के संचालक ठाकुर हांसदा ने बताया कि रविवार को गैस गाड़ी नहीं अायी है। इस वजह से गैस डिलेवरी नहीं हो पायी है। सोमवार को गैस गाड़ी अाने के बाद डिलेवरी शुरू कर दी जाएगा। इधर उपभोक्ताअों का अारोप है कि पर्व त्योहार के दौरान गैस की किल्लत शुरू हो जाती है। अन्य सामान्य दिनों में गैस की किल्लत नहीं होती है। पर्व त्योहार के दौरान गैस की मांग बढ़ने पर कथित रूप से अभाव दिखाया जाता है। रविवार को सुबह काफी संख्या में लोग काशिदा गोदाम गैस सिलेण्डर लेने के लिए पहुंचें थे। यहां काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें बताया गया कि गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। उसके बाद उपभोक्ताअों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पर्व त्योहार के दौरान कथित रूप से सिलेण्डर के किल्लत का अारोप लगाया।

गैस नहीं मिलने पर वापस लाैटेते उपभाेक्ता।
खबरें और भी हैं...