- Hindi News
- National
- Ghatsila News Dairy Temple In Charei Case To Be Investigated Again Aarapia Will Get Strict Punishment Dg
दादी मंदिर में चाेरी मामले की दोबारा हाेगी जांच अाराेपियाें काे दिलाएंगे सख्त सजा : डीअाईजी
काेल्हान के डीअाईजी कुलदीप द्विवेदी ने शुक्रवार काे घाटशिला एसडीपीअाे कार्यालय का रूटीन इंस्पेक्शन किया। अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीपीअाे कार्यालय पहुंचने पर डीअाईजी काे जमशेदपुर पुलिस लाईन के जवानाें द्वारा गार्ड अाॅफ अाॅनर दिया गया। इसके बाद डीअाईजी ने किट परेड का निरीक्षण किया। किट परेड में शामिल जवानाें से डीअाईजी ने उन्हें उपलब्ध कराए जाने वाले पाेशाक फंड के खर्च अाैर अन्य जानकारी ली।
इसके बाद वे एसडीपीअाे कार्यालय में ग्रामीण एसपी पीयुष पांडेय, घाटशिला थाना के प्रशिक्षु अाईपीएस अधिकारी मनाेज स्वर्गियारी अाैर एसडीपीअाे घाटशिला राज कुमार मेहता की उपस्थिति में बड़शाेल से गालूडीह तक के थानाें का बारी बारी से केस समीक्षा अाैर अावश्यक दिशा निर्देश दिया। इंस्पेक्शन के दाैरान सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी अपनी केस डायरी अाैर अपराध पंजी दुरूस्त कर डीअाईजी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए डटे रहे। घाटशिला थाना प्रभारी मनाेज स्वर्गियारी, गालूडीह थाना प्रभारी प्रभात कुमार, धालभूमगढ इंस्पेक्टर एसपी गुप्ता समेत अन्य थाना प्रभारी से डीअाईजी ने जानकारी लिया।
लंबित चल रहे केस को जल्द निपटाने का दिया आदेश
डीअाईजी कुलदीप द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वे रूटीन इंस्पेक्शन पर घाटशिला एसडीपीअाे कार्यालय में इंस्पेक्शन कर यहां पाए गए खामियों काे दूर कर कार्याे में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बताया कि घाटशिला के अग्रसेन राम मंदिर के दादी मंदिर में पूर्व में हुए चाेरी घटना की जांच पुन पूरी कर घटना के अाराेपियाें काे सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हाे। घाटशिला एसडीपीअाे कार्यालय से संबंध सभी थाना में लंबित केसाें की जांच प्रक्रिया में तेजी लाने अाैर अपराधियाें काे केस डायरी की प्रक्रिया पूरी कर समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। थाना क्षेत्राें में पुराने अपरधी प्रवृति के लाेगाें पर नजर रखने, थाना क्षेत्राें में अपराध की घटनाअाें काे कम करने पर बल देने का निर्देश दिया।
उपचार के बाद लंबे समय बाद कार्यालय पहुंचे
घाटशिला एसडीपीअाे राज कुमार मेहता कई दिनों पूर्व एक दुर्घटना में गंभीर रूप से हेड इंज्युरी के उपचार के बाद अपने कार्यालय पहुंचे थे। एसडीपीअाे ने बताया कि कई दिनाें पूर्व वे एक दुर्घटना के शिकार हाेने से उनके मस्तिष्क पर गंभीर अाघात हुअा था। इससे वे लंबे समय से उपचारत थे। ठीक होने के बाद उन्होंने कार्यालय पहुंच लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
एसडीपीअाे कार्यालय में डीअाईजी काे जमशेदपुर पुलिस लाइन के जवानाें ने दिया गार्ड अाॅफ अाॅनर
पुलिस अधिकारियाें से परिचय प्राप्त करते डीअाईजी
घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस अधिकारियाें को निर्देश देते डीआईजी कुलदीप द्विवेदी।