कॉरपोरेट सेक्टर और व्यापारिक संगठनों संग डीसी ने की बैठक
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाओ एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों एवं स्वयंसेवी संगठन , कारपोरेट जगत सिविल सोसायटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी रवि शंकर शुक्ला ने बैठक की। बैठक में डीसी ने कहा कि कोरोना वायरस से संबंधित अफवाह से बचने की आवश्यकता है। साथ ही विशेष रुप से साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रशासन ने अापात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी कर ली है। एमजीएम अस्पताल में कोरोना वायरस की संक्रमण की जांच के लिए आवश्यक तैयारी की गई है। डीसी ने कहा कि सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रम जिले में रद्ध कर दिया गया है। डीसी ने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करे कि इससे डरने की जरूरत नहीं है।