पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Syamsundarpur News Dead Body Of Pds Shopkeeper Found On Track Between Jhargram And Bansatla Station

झाड़ग्राम व बांसतला स्टेशन के बीच ट्रैक पर मिला पीडीएस दुकानदार का शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड आंदोलनकारी हरिशंकर महतो के मंझला भाई शिवशंकर महतो (42) पिता स्व. त्रिलोचन महतो का शव पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम तथा बांसतला रेलवे स्टेशन के बीच में मिला है। सिर पर चोट के निशान हैं। उनकी मौत कैसेे हुई, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उनके पास से मिले मोबाइल से रेलवे पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। शनिवार सुबह घर से वह केरूकोचा जाने की बात कहकर निकले थे। खबर मिलते ही छोटा भाई गौरी शंकर महतो झाड़ग्राम के लिए रवाना हुआ। उन्होंने अपने पीछे प|ी कुमकुम महतो तथा पुत्री भानुमती महतो (6) को छोड़ गए हैं। मृतक धोड़शोल के जनवितरण प्रणाली का दुकानदार था।

खबरें और भी हैं...