पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Galudih News Decision Taken By Andelan Against Government39s Anti People Policies

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अांदाेलन का लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटशिला | गुरूवार काे भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यालय में वरीय उपाध्यक्ष गुरुचरण रजवाड़ की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की एक बैठक हुई । बैठक में हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया । चाहे युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता का मामला हो, या स्थानीय नीति, जेपीएससी का मामला, बिजली फ्री के चक्कर में बिजली मुक्त झारखंड का मामला, सरकारी कार्यालयों में फिर से बिचौलिया गिरी, बढ़ते अपराध, बेकाबू कानून व्यवस्था का मामला हो । चुनावी वादे से मुकर रही सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी। हेमंत साेरेन की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया गया है । पूर्वी सिंहभूम भाजपा आम जनमानस के लिए आंदोलित करेगी। बैठक में जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एस टी मोर्चा लखन मार्डी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलूू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, जिला मंत्री हिमांशु मिश्र आदि उपस्थित थे ।
खबरें और भी हैं...