- Hindi News
- National
- Chakulia News Demand For Pass In Academic Session January To December And Academic Format
शैक्षणिक सत्र जनवरी से दिसंबर एवं शैक्षणिक प्रारूप में पास फेल की मांग
विधायक समीर माेहंती ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिलकर क्षेत्र में शिक्षा की समस्याओं से अवगत कराया और उनके निस्तारण को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने सरकारी विद्यालय एवं कस्तूरबा विद्यालय में क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई प्रारंभ करने, विद्यालय कार्यावधि सुबह 8 बजे के बदले 10 बजे करने, शैक्षणिक सत्र जनवरी से शुरू करने, शैक्षणिक प्रारूप में पास फेल लागू करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने और चावल उठाव एवं मद राशि की अंकेक्षण सरस्वती वाहिनी संचालन समिति से करवाने की मांग रखी। ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक के साथ गौतम दास, लखन मांडी समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को ज्ञापन सौंपते विधायक समीर माेहंती।