पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Galudih News Devotees Visit Radhakrishna39s Leela In Darisai Navkunjdham Cctv Surveillance

दारीसाई नवकुंजधाम में राधाकृष्ण की लीला पर झूमे श्रद्धालु, सीसीटीवी से हो रही निगरानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दारीसाई स्थित नवकुंजधाम में अायोजित 9 दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुअों की काफी भीड़ रही। राधाकृष्ण की लीला पर कीर्तन दल झुमते रहे। इसमें हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु जुटे थे। दूसरी अोर रंकिणी मंदिर गालूडीह के बाबा विनय दास से अाशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए घाटशिला सीअो रिंकू कुमार नवकुंजधाम पहुंचे। यहां अायोजन कमेटी से मिलकर विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अायोजन कमेटी ने बताया कि पूरे अायोजन को सफल बनाने के लिए करीब 300 से ज्यादा वॉलेंटियर मेला में तैनात है। वे हर श्रद्धालुअों के सुख सुविधा का ख्याल रख रहे हैं। झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा अोडिशा से अाने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मेला के पास दो स्टैंड बनाए गए हैं। हाईवे पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

तीसरे दिन मां तारा को दोपहर में अन्न भोग, रात को सामूहिक हवन

चाकुलिया | चाकुलिया पुराना बाजार गौड़पाड़ा स्थित मां तारा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को मां तारा की पूजा अर्चना, अन्नभोज, बामदेव शिव बाबा की संध्या आरती की गई। शनिवार सुबह पुजारी गोपाल पति के मंत्रोच्चारण के साथ मां तारा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दोपहर में मां तारा को अन्न भोग लगाया गया। शाम को आरती की गई। रात में कामाख्या से आए पुजारी खेडू बाबा द्वारा सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार को वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन सुबह पूजा अर्चना, दोपहर में महाप्रसाद वितरण, शाम को आरती के बाद दीघा (पश्चिम बंगाल) के कलाकारों द्वारा बाउल संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संरक्षक बबलू साव, राणा मल्लिक, नाडू राय, टुम्पा डे, संजीव बारीक, बापी पोलाई, सपन पोलाई, भूषण बारीक, अमर बारीक, बाटूल पाल, रामेश्वर बारीक आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।


क्षेत्र काे काेराेना वायरस से मुक्त करने की प्रार्थना

िवद्युत सज्जा लोगों को कर रही आकर्षित

डुमरिया : जनता की सुख-समृद्धि की कामना

धालभूमगढ़ | एकताल जाहेरथान में शनिवार को आदिवासी समुदाय के लोगों ने क्षेत्र को कोरोना वायरस से रोकथाम करने की मरांग बुरु से कामना की। मौके पर सारना धर्म चमेद आसरा शाखा कार्यालय कांड्रापाड़ा के सचिव दसमत हांसदा ने बताया कि सारना धरम चेमेद आसड़ा के केंद्रीय कार्यालय की ओर से ओड़िशा झारखंड तथा बंगाल के सभी जाहर थानों में पूजा अर्चना करते हुए कोरोना वायरस से मुक्त रखने के लिए जाहेर मारंग बुरु से कामना करने के लिए आग्रह जताया गया। एकताल जाहेरथान में नायके कानूराम हेम्ब्रम द्वारा पूजा अर्चना की गई। मौके पर भीम मुर्मू, भुजंग सिंह मुंडा, बाजी नाथ हेम्ब्रम, संजय मांडी, बिंदा हांसदा, कारू हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।


डुमरिया | डुमरिया के कुमड़ाशोल गांव के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित हरि॔नाम संकीर्तन का समापन शनिवार को धूमधाम के साथ हुआ। कीर्तन का शुभारंभ 9 मार्च को हुई थी जो रात दिन चलते हुये शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुई। शनिवार को बीडीअाे मुरली यादव भी कीर्तन में भाग लिये तथा क्षेत्र के जनता की सुख समृद्धि की कामना की। कीर्तन को पांच दिनो तक अनवरत चलाने के लिये पश्चिम बंगाल से 6 संकीर्तन समुदाय के लगभग 60 प्रशिक्षित व गौर निताई सम्प्रदाय के भक्तो ने भाग लिया। अन्तिम दिन दधी का आयोजन किया गया। कीर्तन टोली के साथ युवाओं ने पुरे गांव का भ्रमण किया तथा एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाया। महिलाओं ने भी एक दूसरे को अबीर व रंग लगाया। पूरा गांव रंगमय व हरिमय हो गया। दधी के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों महिला पुरूषों ने प्रसाद ग्रहण किया। कीर्तन में सहयोग के लिये कुमड़ाशोल के आयोजकों ने आसपास के गांवों के लोगों को साधुवाद कहा।

घाटशिला अनुमंडल में अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

धालभूमगढ़ : काेराेना वायरस से मुक्ति के लिए एकताल जाहेर थान में पूजा अर्चना करते।

विद्युत सज्जा से जगमगाता नवकुंज मंदिर परिसर।
खबरें और भी हैं...