सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने पर हुई चर्चा
श्यामसुंदरपुर | श्यामसुंदरपुर थाना परिसर में रविवार काे शांति समिति के सदस्यों ने बैठक संपन्न हुई। बैठक में शांति पूर्ण ढंग से होली मनाने पर चर्चा की गई। होली के दौरान कई भी तरह के नशा पानी से दूर रहने तथा हुड़दंगियों के बारे में थाने को तुरंत सुचित करने का आग्रह किया गया। श्यामसुंदरपुर में आयोजित मेला कमिटियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह भी मनाया गया। शांति समिति के सदस्यों की अाेर से घाट परगना आरपी टुडू, श्यामसुंदरपुर पंचायत के मुखिया हीरामनि हांसदा, समिति सदस्य ज्योति गोस्वामी ने थाना प्रभारी बशिष्ठ रविदास को अबीर व रंग भेंट किए।
शांति समिति की बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी व जनप्रतिनिधि।