- Hindi News
- National
- Chakulia News Domjudi City Kirtan Taken Out On The Birth Anniversary Of Chaitanya Mahaprabhu
डोमजुड़ी : चैतन्य महाप्रभु की जन्म उत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
जादूगोड़ा | डोमजुड़ी में मंगलवार काे चैतन्य महाप्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के अध्यक्ष नवदीप दास, महासचिव बबलू दास व मिहिर दास की अगुवाई में डोमजुड़ी ऊपरी टोला से शिवमंदिर तक नगरकीर्तन निकाला गया। इसके पूर्व समिति ने पोटका विधायक संजीव सरदार को झारखंड के सभी संकीर्तन मंडल को प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मौके पर हरिहर दास, समर दास, अमर दास के अलावे भारी संख्या में ग्रामीणों ने चैतन्य महाप्रभु के जन्मोत्सव में हिस्सा लिया व प्रभु चैतन्य से झारखंड की खुशहाली की कामना की।