पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Dr Ashraf Of Subdivision Hospital Accuses 5 Including Civil Surgeon Of Harassment Complaint

अनुमंडल अस्पताल के डाॅ अशरफ ने सिविल सर्जनसहित 5 पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, शिकायतवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटशिला | घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के पूर्व सर्जन डाॅ अशरफ बदर ने सिविल सर्जन डाॅ माहेश्वरी प्रसाद, अनुमंडल अस्पताल के एमअाेअाईसी डाॅ शंकर टुडू समेत 5 लाेगाें के खिलाफ सीजेएम काेर्ट में 50 लाख की मानहानि का शिकायतवाद दर्ज कराई है। अनुमंडल अस्पताल के ऑफिस स्टाफ उमा गोस्वामी, नाइट गार्ड राजेश कुमार ओझा एवं चालक सुमन गोराई पर अाराेप लगाया गया है।

डॉ अशरफ के अनुसार, सिविल सर्जन द्वारा मानसिक प्रताड़ना एवं आपत्तिजनक आरोप लगाकर उन्हें समाज में नीचा दिखाने की कोशिश की गई है। अारटीअाई के माध्यम से पता चला- उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं। इसे लेकर उन्होंने सीजेएम जमशेदपुर की अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 167, 192, 200, 465, 466, 469, 471, 504, 505/120बी और 500 के तहत शिकायतवाद दायर किया है।
खबरें और भी हैं...