पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Drain Left On Incomplete Forelane Made Of One Thousand Crores Water Logging Situation In Many Places

एक हजार करोड़ से बने फोरलेन पर अधूरी छोड़ दी नाली, कई जगह पर जलजमाव की स्थिति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करीब एक हजार करोड़ की लागत से महुलिया से बहरागोड़ा तक फोरलेन सड़क तैयार हो गई है लेकिन इसके दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। इस वजह से कई जगह पानी भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। फूलडूंगरी बस स्टैंड के निकट नाली को अधूरा छोड़ दिया गया है। फूलडूंगरी बस स्टैंड से नाली को अागे ले जाकर नाला तक पूरा करना था लेकिन कंपनी ने उसे सिविल कोर्ट के निकट ले जाकर छोड़ दिया। कई जगह एक तरफ ही नाली बनाई गई है जिससे बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति बन रही है। सिविल कोर्ट के निकट नाली का निर्माण पूरा नहीं होने पर लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि इस तरह अधूरी नाली बनाने से पानी निकासी की समस्या होगी। पिछले दिनों इस समस्या को लेकर एनएचएअाई के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया था। 50 किमी लंबे फोरलेन का काम करीब पूरा हो चुका है। कुछ काम चल रहे हैं जिनमें एप्रोच रोड और डिवाइडर पर पौधा लगाने का काम किया जा रहा है। इसी तरह कई जगह पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाली निर्माण कार्य में सिस्टम से काम नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि कहीं पर तो एक तरफ नाली बना दी गई है जबकि दूसरी तरफ कुछ भी निर्माण नहीं किया गया। इस तरह अधूरा काम क्यों किया जा रहा है यह समझ से परे है।

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क बनने के समय से इस समस्या को उठा रहे हैं लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि भूमि विवाद केे कारण वहां पर नाली का निर्माण पूरा नहीं हो सका। हालांकि जहां विवाद नहीं है वहां भी इसे पूरा नहीं किया गया।

का निर्माण पूरा नहीं होने पर लोगों ने आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि इस तरह अधूरी नाली बनाने से पानी निकासी की समस्या होगी। पिछले दिनों इस समस्या को लेकर एनएचएअाई के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया था। 50 किमी लंबे फोरलेन का काम करीब पूरा हो चुका है। कुछ काम चल रहे हैं जिनमें एप्रोच रोड और डिवाइडर पर पौधा लगाने का काम किया जा रहा है। इसी तरह कई जगह पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाली निर्माण कार्य में सिस्टम से काम नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि कहीं पर तो एक तरफ नाली बना दी गई है जबकि दूसरी तरफ कुछ भी निर्माण नहीं किया गया। इस तरह अधूरा काम क्यों किया जा रहा है यह समझ से परे है।

घाटशिला : फाेरलेन के किनारे ध्वस्त नाली।
खबरें और भी हैं...