- Hindi News
- National
- Dumaria News Ensure Control Of Crime In Police Stations Station In Charge Dsp
थाना क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण सुनिश्चित करें थाना प्रभारी : डीएसपी
मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण पर समीक्षात्मक मासिक बैठक हुई। इसमें डीएसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। डीएसपी ने सभी पुराने मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्कहोंने हा गया कि वारंटियों की धरपकड़ तेज़ करें। कुड़की मामले का जल्द निष्पादित करें। डीएसपी ने सभी थाना के लंबित मामलाें की एक एक कर समीक्षा की । इस अवसर पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण रखना सुनिश्चित करें। थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कराएं। जिससे की अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। थाना क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों व गण्यमान लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखें। उनसे क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लें। इससे अपराध को कम करने में मदद मिलेगी। इस बैठक में जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजीव रंजन,पोटका थाना प्रभारी अशोक राम, कोवाली थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान, मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, डुमरिया थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी भईया राम उपस्थित थे।
मासिक अपराध समीक्षा बैठक में उपस्थित डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार व थाना प्रभारी।