- Hindi News
- National
- Ghatsila News Even In The Second Week Of March The Weather Is Soft Cloudy For Three Days The Cold Continues
मार्च के दूसरे सप्ताह में भी मौसम के तेवर नर्म, तीन दिन से छाए हैं बादल, ठंड बरकरार
अमूमन मार्च महीना गर्मी का शुरुआत माना जाता है, लेकिन इस बार अब तक माैसम के तेवर नर्म बने हुए हैं। स्थिति यह है कि हर एक-दो दिन में मौसम बदल रहा है। पिछले तीन दिन से कभी धूप, कभी छांव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को भी सुबह बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।
मौसम के जानकारों के अनुसार, बार-बार बदल रही हवा की दिशा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती दबाव भी हमारे क्षेत्र में ठंडी हवाएं ला रहा है। तीन दिनों से तापमान में गिरावट आ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 17 डिग्री था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री का उछाल अाया है। । जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का उछाल है।
सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। धूप छांव का सिलसिला चलता रहा। लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। उम्मीद है कि रंग पंचमी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। उधर, शुक्रवार को करीब 6 किमी की रफ्तार से हवाएं चली।