- Hindi News
- National
- Chakulia News Family Reached Hospital After Seeing Lizard Fall In Food All Out Of Danger
भोजन में छिपकली गिरी देख अस्पताल पहुंचा परिवार, सभी खतरे से बाहर
चाकुलिया | शुक्रवार की दोपहर भोजन में छिपकली गिरने के कारण शिल्पी महल निवासी प्रशांत महतो अपने तीन बच्चों और प|ी को लेकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोपहर खाना बनाने के दौरान भोजन में छिपकली गिर गई। परंतु प|ी की नजर उस छिपकली पर नहीं पड़ी। परिवार समेत जब वह भोजन करने बैठे तभी अचानक भोजन में छिपकली देेख घबरा गए। तब तक उन लोगों ने कुछ भोजन कर लिया था। इसके बाद वे पूरे परिवार को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉ राजेश महतो ने सभी का इलाज कर वापस घर भेज दिया। अस्पताल पहुंचने वालों में प्रशांत महतो के साथ उनकी प|ी चंद्र महतो, कोयल (9), अंकिता (6), निशा (3) शामिल थी।