पुआल के ढेर में लगी आग हजारों रुपए का नुकसान
चाकुलिया | चाकुलिया प्रखंड स्थित सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव में शनिवार की रात को कुछ शरारती तत्वों ने पुआल की ढेर में आग लगा दी। जिससे 25 से 30 हजार रुपए का पुआल जलकर खाक हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही सशधर नायक ने धान की फसल को काटकर पुआल को घर के बाहर खलिहान में रखा था। शनिवार की रात किसी शरारती व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। सशधर को गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह है। जिससे शनिवार को ही उधार लेने को लेकर उसके साथ झगड़ा हुआ था। इस मामले को लेकर गांव के मुखिया शमसार मुर्मू ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर आरोपी व्यक्ति से क्षतिपूर्ति देने को कहा।