पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jadugora News Former Ddc Sitaram Bari Became The General Secretary Of Deptendu Hansda

पूर्व डीडीसी सीताराम बारी बने अध्यक्ष यूसील के दीप्तेंदु हांसदा महासचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (रांची) के निर्देश के एक साल बाद गुरुवार को यूसील अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का गठन किया गया।

सुंदरनगर स्थित पटेल नगर के विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान 8 पदाधिकारी, 35 कार्यकारिणी सदस्यों व यूसील की प्रत्येक इकाई में एक पद (संयुक्त सचिव) समेत कुल 48 लोगों को जगह दी गई है। यह कमेटी का कार्यकाल छह माह होगा। इसकी जिम्मेदारी संघ के रजिस्ट्रेशन से लेकर कागजी कार्रवाई को दुरूस्त करना है।

संघ के अध्यक्ष सह जमशेदपुर के पूर्व डीडीसी सीताराम बारी ने कहा- कमेटी का गठन एक बड़ी उपलब्धि है। कम समय में उपलब्धियों को दिखाना, उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

संघ के महासचिव सह यूसील के अपर प्रबंधक दीप्तेंदु हांसदा ने बताया कि संविधान में मिले अधिकार को संविधान के दायरे में यूसील से हासिल करना है। इसके लिए टीम वर्क की आवश्यकता हाेगी। समारोह को संघ के उपाध्यक्ष रमेश बेसरा, लाइजनिंग अधिकारी स्टेलिन रोमियो हंेब्रम, एडिशनल सेक्रेटरी हीरो टुडू , कोषाध्यक्ष सुराई हांसदा, सह कोषाध्यक्ष सुधीर मुंडा ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रेस प्रवक्ता राजाराम सिंह ने किया। संयुक्त सचिवों में मिर्जा मार्डी (जादूगोड़ा), सुरजीत सोरेन (मिल िडवीजन, जादूगोड़ा), दशरत मार्डी (बागजाता), दामू नायक (नरवा), गोविंदा सुखलाल होनहोगा, सृजन टुडू (तुरामडीह) व कालीचरण मुर्मू (महुलडीह) को शामिल िकया गया है।

खबरें और भी हैं...