- Hindi News
- National
- Ghatsila News From 20 Rupees To 250 Rupees Gulal Is Being Sold And 200 To 300 Rupees Per Kg
20 रुपए से लेकर 250 रुपए तक पिचकारी व 200 से 300 रुपए किलो तक बिक रहा गुलाल
विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय
रंगों का त्योहार होली को लेकर क्षेत्र में चारों ओर खुशहाली का माहौल देखने को मिल रहा हैं। बाजार होली के सामानों से पूरी तरह सज गया हैं। बाजार में रंग, गुलाल, पिचकारी से लेकर कई तरह के सामानों की जमकर बिक्री हो रही हैं। कोरोनावायरस के भय के बावजूद लोग रंग और गुलाल खूब खरीद रहे हैं। होली का त्योहार मंगलवार को मनना हैं। सोमवार को होलिका दहन के साथ होली की मस्ती शुरू हो जाएगी। होली को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह छोटे-छोटे बच्चों के बीच देखने को मिल रही हैं। यही कारण है कि दुकानदार बच्चों को ध्यान में रखकर उनके पसंद के पिचकारी बाजार में बेच रहे हैं। इनमें छोटा भीम, मोटू-पतलू की तस्वीर से सजी पिचकारी की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही हैं।
बाजार में 20 रुपए से लेकर 250 रुपए तक के पिचकारी बिक रहे हैं। वही, 200 से 400 रुपए किलो तक अबीर की बिक्री हो रही हैं। इसमें भी सबसे अधिक हर्बल अबीर की मांग देखने को मिल रही हैं। लोग कोरोनावायरस के भय से चाइनीज पिचकारी और रंग-गुलाल से परहेज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि होली की खूबसूरती स्वस्थ शरीर से संभव है और यह प्राकृतिक एवं हर्बल रंग-गुलाल से ही सम्भव हैं। होली को लेकर चौक-चौराहों पर फगुवा के गीत भी खूब सुनने को मिल रहे हैं। मऊभण्डार में आधा दर्जन स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी की गई हैं। होली को लेकर मिठाई दुकानदरों ने भी तैयारी की हैं। इस दरम्यान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सक्रियता बरतते नजर आ रही हैं। बहरहाल रंगों के त्योहार होली को लेकर सभी जगह मस्ती शुरू हो गई हैं।
चुनूडीह नागेश्वर शिव मंदिर में होली मिलन समारोह
घाटशिला | चुनूडीह नागेश्वर शिव मंदिर में रविवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर झाल, ढ़ोलक, तासा आदि वाद्य यंत्रों की धुन पर लोगों ने होली के एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। इससे माहौल काफी खुशनुमा हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विजय पांडेय ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा त्योहार हैं। होली पर वाद्य यंत्रों के साथ पारंपरिक गीत गाये जाते है जिसे बचाए रखने की हम सभी की जिम्मेदारी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत एक-दूसरे को अबीर लगाकर हुई। मौके पर चन्दूलाल, ललन पांडेय, जगदीश यादव, राजकिशुन राय, आरएस राठौर, रामेश्वर पांडेय, अभिषेक तिवारी, अरुण राय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हाेली के दिन छाए रहेंगे बादल, 11 व 12 मार्च काे बारिश को हो सकती है बारिश
जमशेदपुर | शहर के मौैसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। भारतीय मौैसम विभाग के अनुसार 10 मार्च काे हाेली के दिन दाेपहर बाद हल्के बादल छाएंगे। वहीं 11 व 12 मार्च काे तेज हवा के साथ बारिश हाेगी। मौैसम विभाग की माने ताे बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है, जिसकी वजह से मौैसम में यह बदलाव देखने काे मिलेगा। वहीं रविवार काे मौैसम साफ रहा। इस दैारान पूरे दिन तेज धूप खिली रही। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने काे मिली। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 83 व न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। मौैसम विभाग के रांची केंद्र ने बताया है कि अगले 24 घंटे तक मौैसम साफ रहेगा। इसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
अनुमंडल में सबसे अधिक हर्बल अबीर की मांग
इधर, जिलाधिकारी सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला ने रंगो के महापर्व होली के शुभ अवसर पर जिले वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील किया है कि होली को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, आपके वजह से किसी को परेशानी न हो इसका ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि रंगो का महापर्व होली हमे प्रेम, भाईचारे का संदेश देता हैं।उन्होंने कहा कि होली के पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। उपायुक्त ने कहा कि सभी जिलेवासियों से भी विधि व्यवस्था के सफल संधारण में सहयोग की अपेक्षा है।
मऊभण्डार में रंगों की खरीददारी करते लोग।